पूरी दुनिया में रूसी दूतावासों पर हमले किये जाएंगेः दाइश
https://parstoday.ir/hi/news/world-i31990-पूरी_दुनिया_में_रूसी_दूतावासों_पर_हमले_किये_जाएंगेः_दाइश
आतंकवादी गुट दाइश ने रूस को पुनः हमले की गंभीर धमकी दी है।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Dec २१, २०१६ १९:३३ Asia/Kolkata
  • पूरी दुनिया में रूसी दूतावासों पर हमले किये जाएंगेः दाइश

आतंकवादी गुट दाइश ने रूस को पुनः हमले की गंभीर धमकी दी है।

अलहदस वेबसाइट के अनुसार दाइश ने बुधवार को रूस को धमकी देते हुए कहा है कि पूरे विश्व में उसके दूतावासों पर हमले किये जाएंगे।  आतंकी गुट दाइश ने अपने धमकी भरे संदेश में कहा है कि यूगांडा, आज़रबाइजान गणराज्य, अल्बानिया और विश्व के कई अन्य देशों में रूसी दूतावासों पर बहुत भयंकर हमले किये जाएंगे।

उल्लेखनीय है कि दाइश की ओर से यह धमकी एेसे समय में सामने आई है कि जब सोमवार को तुर्की की राजधानी में रूसी राजदूत की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। आक्रमणकारी, तुर्की के सुरक्षाबल का सदस्य था जिसके बारे में कहा जाता है कि वह तुर्की के राष्ट्रपति अर्दोग़ान का सुरक्षाकर्मी भी रह चुका था।