क्षेत्र सहित दुनिया में स्थिरता के लिए अफ़ग़ानिस्तान में सुरक्षा ज़रूरी
पाकिस्तान के उप विदेश मंत्री ने अफ़ग़ानिस्तान के हालात के बारे में रूस और चीन के साथ त्रिपक्षीय बैठक को सार्थक बताया।
चौधरी एज़ाज़ अहमद ने मॉस्को में त्रिपक्षीय बैठक के बाद कहा कि अफ़ग़ानिस्तान में सुरक्षा क़ायम करने के बारे में हुयी यह बैठक सार्थक रही।
उन्होंने कहा कि तीनों देश के अधिकारियों ने अफ़ग़ानिस्तान में सुरक्षा को क्षेत्र सहित दुनिया में स्थिरता के लिए ज़रूरी बताया।
चौधरी एज़ाज़ अहमद ने इसी प्रकार कहा कि इस बैठक में इस बात पर बल दिया गया कि तालेबान के ख़िलाफ़ पाबंदियों को हटाने के विषय पर त्रिपक्षीय गुट और अफ़ग़ान सरकार के बीच शांति वार्ता को फिर से पटरी पर लाने के लिए अधिक लचक की ज़रूरत है।
अफ़ग़ान की संसद व सिनेट ने इस बैठक के शुरु होने से पहले, इस बैठक में काबुल को आमंत्रित न किए जाने के कारण, इसे अफ़ग़ानिस्तान के मामले में हस्तक्षेप कहा।
अफ़ग़ानिस्तान के भविष्य के बारे में रूस, चीन और पाकिस्तान के बीच मंगलवार को मॉस्को में बैठक हुयी। (MAQ/N)