दाइश कर सकता है रासायनिक हमलेः ब्रिटेन
https://parstoday.ir/hi/news/world-i32974-दाइश_कर_सकता_है_रासायनिक_हमलेः_ब्रिटेन
ब्रिटेन के सुरक्षा मंत्री ने कहा है कि तकफ़ीरी आतंकी गुट दाइश संभावित रूप से ब्रिटेन में रासायनिक हमले कर सकता है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan ०१, २०१७ १२:१४ Asia/Kolkata
  • दाइश कर सकता है रासायनिक हमलेः ब्रिटेन

ब्रिटेन के सुरक्षा मंत्री ने कहा है कि तकफ़ीरी आतंकी गुट दाइश संभावित रूप से ब्रिटेन में रासायनिक हमले कर सकता है।

स्पूतनीक समाचार एजेंसी के अनुसार बेन वाॅलेस ने कहा है कि निश्चित रूप से दाइश गुट का लक्ष्य, बड़ी संख्या में लोगों को मारने के लिए हमले करना है। उन्होंने कहा कि दाइश के आतंकी, लोगों को यथासंभव क्षति पहुंचाना चाहते हैं ताकि उनमे भय व आतंक व्याप्त हो जाए।

 

ब्रिटेन के सुरक्षा मंत्री ने कहा कि रासायनिक हमले के षड्यंत्र का पता लगाया जा चुका है लेकिन आतंकियों को आम लोगों पर रासायनिक हथियारों से हमला करने में किसी तरह की शर्म या नैतिक बाधा नहीं है।  उन्होंने कहा कि आतंकियों के लिए अगर संभव हुआ तो वे ज़रूर ब्रिटेन में इस प्रकार के हमले करेंगे। (HN)