अमरीका, अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे में गोलीबारी, 5 की मौत 12 घायल
https://parstoday.ir/hi/news/world-i33466-अमरीका_अंतरराष्ट्रीय_हवाई_अड्डे_में_गोलीबारी_5_की_मौत_12_घायल
अमरीका के फ़्लोरिडा राज्य के एक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे में हुई गोलीबारी की घटना में कम से कम 5 लोग हताहत और 12 अन्य घायल हो गए हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan ०६, २०१७ २१:०४ Asia/Kolkata
  • अमरीका, अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे में गोलीबारी, 5 की मौत 12 घायल

अमरीका के फ़्लोरिडा राज्य के एक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे में हुई गोलीबारी की घटना में कम से कम 5 लोग हताहत और 12 अन्य घायल हो गए हैं।

शुक्रवार की शाम फ़्लोरिडा के फ़ोर्ट लॉडरडेल-हॉलीवुड अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे में एक बंदूक़धारी ने अंधाधुंध फ़ायरिंग करके 5 लोगों को मौत के घाट उतार दिया और अन्य 12 को घायल कर दिया।

फ़ोर्ट लॉडरडेल-हॉलीवुड अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के अधिकारियों का कहना है कि यह घटना टर्मिनल-2 के उस भाग में हुई जहां यात्री अपना सामान लेने के लिए खड़े थे।

फ़ायरिंग से हवाई अड्डे में अफ़रा तफ़री मच गई। व्हाईट हाऊस के पूर्व प्रेस सिकरेटरी आरी फ़लीशर ने जो फ़यारिंग के समय वहां मौजूद थे, ट्वीट करके बताया कि हर कोई जान बचाकर भाग रहा है।

अमरीकी अधिकारियों का कहना है कि वह संदिग्ध के बारे में जानकारी जुटा रहे हैं और इस बात का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि उसने ऐसा क्यों क्या और वह अकेला है या उसके और भी साथी हैं। msm