फ़्लोरिडा का हमलावर, मनोवैज्ञानिक रोगी या दाइश का सदस्य?
https://parstoday.ir/hi/news/world-i33532-फ़्लोरिडा_का_हमलावर_मनोवैज्ञानिक_रोगी_या_दाइश_का_सदस्य
अमरीका के फ़्लोरिडा राज्य के हवाई अड्डे पर फ़ायरिंग करके 5 लोगों की हत्या करने वाले व्यक्ति ने नवम्बर में एफ़बीआई के सामने स्वीकार किया था कि उसने दाइश की वीडियो क्लिप्स देखी हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan ०७, २०१७ १५:३० Asia/Kolkata
  • फ़्लोरिडा का हमलावर, मनोवैज्ञानिक रोगी या दाइश का सदस्य?

अमरीका के फ़्लोरिडा राज्य के हवाई अड्डे पर फ़ायरिंग करके 5 लोगों की हत्या करने वाले व्यक्ति ने नवम्बर में एफ़बीआई के सामने स्वीकार किया था कि उसने दाइश की वीडियो क्लिप्स देखी हैं।

सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार फ़्लोरिडा के फ़ोर्ट लाॅडरडेल हवाई अड्डे पर फ़ायरिंग करने वाले 26 वर्षीय स्टेबन सेन्टियागो ने नवम्बर में अमरीका की फ़ेड्रल पुलिस एफ़बीआई के पास जाकर यह बात स्वीकार की थी कि उसे एेसी आवाज़ें सुनाई देती हैं जिनमें उसे आतंकी गुट दाइश में शामिल होने का निमंत्रण दिया जाता है। दूसरी ओर सेन्टियागो के कुछ अपुष्ट चित्र भी प्रकाशित हुए हैं जिनमें उसने अपनी गर्दन में वैसा ही गमछा डाल रखा है जैसा दाइश के आतंकवादी पहनते हैं जिसे दाइश से उसके प्रभावित होने का चिन्ह बताया जा रहा है।

स्टेबन सेन्टियागो ने वर्ष 2010 से इराक़ में अमरीकी सेना में काम किया है और असंतुष्ट क्रियाकलापों के कारण उसे पिछले साल सेना से निकाल दिया गया था। अमरीका के सुरक्षा अधिकारियों ने मीडिया को बताया है कि मानसिक असंतुलन और अस्पष्ट आवाज़ें सुनने के कारण उसका उपचार किया जा रहा था। इन अधिकारियों ने इस बात का उल्लेख करते हुए कि उसने अकेले ही यह फ़ायरिंग की है, इस घटना को आतंकी हमला मानने से इन्कार किया है। (HN)