इराक़ और अफ़ग़ानिस्तान का अतिग्रहण बहुत बड़ी भूलः ट्रंप
https://parstoday.ir/hi/news/world-i34327-इराक़_और_अफ़ग़ानिस्तान_का_अतिग्रहण_बहुत_बड़ी_भूलः_ट्रंप
अमरीका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा है कि उनके देश की ओर से इराक़ और अफ़ग़ानिस्तान का अतिग्रहण बहुत बड़ी ग़लती थी।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan १६, २०१७ ०५:३९ Asia/Kolkata
  • इराक़ और अफ़ग़ानिस्तान का अतिग्रहण बहुत बड़ी भूलः ट्रंप

अमरीका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा है कि उनके देश की ओर से इराक़ और अफ़ग़ानिस्तान का अतिग्रहण बहुत बड़ी ग़लती थी।

टाइम्स समाचारपत्र को दिये साक्षात्कार में ट्रंप ने अमरीका की विदेश नीति की आलोचना करते हुए कहा कि इराक़ और अफ़ग़ानिस्तान में हस्तक्षेप, अमरीका के इतिहास में लिए गए सबसे बुरे फैसले थे।  डोनाल्ड ट्रंप से पहले भी कई अमरीकी अधिकारी और नेता इराक़ और अफ़ग़ानिस्तान पर अमरीकी हमलों की निंदा कर चुके हैं।

ज्ञात रहे कि इराक़ पर अमरीकी हमले के समय लगभग पूरे विश्व में इस हमले का विरोध किया गया था।