इराक़ और अफ़ग़ानिस्तान का अतिग्रहण बहुत बड़ी भूलः ट्रंप
Jan १६, २०१७ ०५:३९ Asia/Kolkata
अमरीका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा है कि उनके देश की ओर से इराक़ और अफ़ग़ानिस्तान का अतिग्रहण बहुत बड़ी ग़लती थी।
टाइम्स समाचारपत्र को दिये साक्षात्कार में ट्रंप ने अमरीका की विदेश नीति की आलोचना करते हुए कहा कि इराक़ और अफ़ग़ानिस्तान में हस्तक्षेप, अमरीका के इतिहास में लिए गए सबसे बुरे फैसले थे। डोनाल्ड ट्रंप से पहले भी कई अमरीकी अधिकारी और नेता इराक़ और अफ़ग़ानिस्तान पर अमरीकी हमलों की निंदा कर चुके हैं।
ज्ञात रहे कि इराक़ पर अमरीकी हमले के समय लगभग पूरे विश्व में इस हमले का विरोध किया गया था।
टैग्स