प्रतिबंध समाप्त करने की ट्रंप की शर्त रद्द की रूस ने
https://parstoday.ir/hi/news/world-i34498-प्रतिबंध_समाप्त_करने_की_ट्रंप_की_शर्त_रद्द_की_रूस_ने
क्रेमलिन हाऊस ने सोमवार को रूस विरोधी प्रतिबंधों को समाप्त करने के बदले परमाणु हथियारों की कमी के अमरीका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के सुझाव को रद्द कर दिया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan १७, २०१७ १४:२३ Asia/Kolkata
  • प्रतिबंध समाप्त करने की ट्रंप की शर्त रद्द की रूस ने

क्रेमलिन हाऊस ने सोमवार को रूस विरोधी प्रतिबंधों को समाप्त करने के बदले परमाणु हथियारों की कमी के अमरीका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के सुझाव को रद्द कर दिया है।

इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार, डोनल्ड ट्रंप ने ब्रिटिश पत्रिका टाइम्स और जर्मनी की बिल्ड से संयुक्त बात करते हुए कहा कि प्रतिबंधों से रूस को बहुत नुक़सान हो रहा है।  उन्होंने कहा कि रूस पर अमरीका के प्रतिबंधों की समाप्ति के लिए शर्त यह है कि मास्को, परमाणु हथियारों को कम करने के बार में अमरीका के साथ परमाणु समझौता करे।  ट्रंप का कहना था कि यह समझौता दोनों पक्षों के हित में है।

रूसी राष्ट्रपति विलादीमीर पुतीन ने ट्रंप के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि मास्को प्रतिबंधों की समाप्ति के बदले में परमाणु हथियारों की कमी की संभावना की समीक्षा करने को तैयार नहीं है।

रूस के परमाणु हथियारों की कमी के लिए ट्रंप की मांग एेसी हालत में है कि वाशिंग्टन के पास दुनिया का सबसे बड़ा परमाणु शस्त्रागार है।  अंतर्राष्ट्रीय दबावों के बावजूद अमरीका ने एनपीटी पर हस्ताक्षर नहीं किए हैं।

ज्ञात रहे कि अमरीका और यूरोपीय संघ ने पूर्वी यूक्रेन की झड़पों में रूस के हस्तक्षेप और इस देश की सरकार का विरोध करने का आरोप लगाकर मास्को पर आर्थिक व वित्तीय प्रतिबंध लगा दिये थे जिसपर रूस की ओर से कड़ी प्रतिक्रिया सामने आई थी। (AK)