ट्रंप की नीतियां योरोप के लिए ख़तरनाकः मार्टिन शोलत्ज़
Feb ०४, २०१७ १३:५२ Asia/Kolkata
मार्टिन शोलत्ज़ का कहना है कि अमरीकी राष्ट्रपति की नीतियां पूरे योरोप के लिए ख़तरनाक हैं।
जर्मनी में चांस्लर पद के प्रत्याशी Martin Schulz ने शनिवार को कहा है कि डोनाल्ड ट्रंप जो नीतियां अपना रहे हैं वे योरोप के लिए ख़तरनाक सिद्ध होंगी।
योरोपीय संघ की संसद के पूर्व संसद सभापति मार्टिन शोलत्ज़ ने कहा है कि ट्रंप अकारण ही योरोप के लिए ख़तरा पैदा कर रहे हैं।
जर्मनी में चांस्लर पद के प्रत्याशी ने कहा कि सात मुस्लिम बाहुल्य देशों के नागरिकों के अमरीकी प्रवेष पर प्रतिबंध का ट्रंप का निर्णय अस्वीकारीय है। उन्होंने कहा कि वर्तमान चांसलर को इस बारे में अपनी प्रतिक्रिया अवश्य देनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि जर्मनी को अमरीका के साथ अपने संबन्धों के बारे में पुनर्विचार करना चाहिए।
टैग्स