राष्ट्र संघः म्यांमार सैनिकों के हाथों हज़ारों रोहिंग्या मुसलमानों का नरसंहार
https://parstoday.ir/hi/news/world-i36115-राष्ट्र_संघः_म्यांमार_सैनिकों_के_हाथों_हज़ारों_रोहिंग्या_मुसलमानों_का_नरसंहार
संयुक्त राष्ट्र संघ ने म्यांमार में रोहिंग्या मुसलमानों पर हो रहे अत्याचारों से पर्दा उठाते हुए कहा है कि म्यांमार सेना के हमलों में 1 हज़ार से भी अधिक रोहिंग्या मारे गए हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Feb ०८, २०१७ २०:५३ Asia/Kolkata
  • राष्ट्र संघः म्यांमार सैनिकों के हाथों हज़ारों रोहिंग्या मुसलमानों का नरसंहार

संयुक्त राष्ट्र संघ ने म्यांमार में रोहिंग्या मुसलमानों पर हो रहे अत्याचारों से पर्दा उठाते हुए कहा है कि म्यांमार सेना के हमलों में 1 हज़ार से भी अधिक रोहिंग्या मारे गए हैं।

म्यांमार में जारी हिंसा से जान बचाकर भागने वाले रोहिंग्या मुसलमानों के मामलों की निगरानी करने वाले राष्ट्र संघ के दो अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि सेना द्वारा इस नरसंहार में मरने वालों की संख्या उन रिपोर्टों से कहीं अधिक है, जो पहले सामने आई थीं।

इन अधिकारियों का कहना था कि रखाईन प्रांत में होने वाली मानव त्रासदी के विभिन्न आयामों के दुनिया के सामने आने में अभी समय लगेगा।

याद रहे कि रोहिंग्या मुसलमानों पर म्यांमार सैनिकों के बर्बर हमलों के कारण, लाखों रोहिंग्या मुसलमान अपना घर बार छोड़ने पर मजबूर हो गए हैं।

राष्ट्र संघ के एक अधिकारी का कहना था कि पिछले चार महीनों के दौरान बांग्लादेश पहुंचने वाले रोहिंग्या शरणार्थियों से मिली जानकारी के अनुसार, मरने वालों की संख्या हज़ारों में भी हो सकती है। msm