रोहिंग्या मुसलमानों के लिए पोप फ़्रांसिस ने की दुआ की अपील
https://parstoday.ir/hi/news/world-i36117-रोहिंग्या_मुसलमानों_के_लिए_पोप_फ़्रांसिस_ने_की_दुआ_की_अपील
पोप फ्रांसिस ने म्यांमार में रोहिंग्या मुसलमानों के नरसंहार और उन पर हो रहे अत्याचारों की कड़ी आलोचना की है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Feb ०८, २०१७ २१:१९ Asia/Kolkata
  • रोहिंग्या मुसलमानों के लिए पोप फ़्रांसिस ने की दुआ की अपील

पोप फ्रांसिस ने म्यांमार में रोहिंग्या मुसलमानों के नरसंहार और उन पर हो रहे अत्याचारों की कड़ी आलोचना की है।

दुनिया भर में कैथोलिक इसाईयों के वरिष्ठतम धर्मगुरु ने बुधवार को कहा कि मुस्लिम अल्पसंख्यक समाज के सदस्यों का सिर्फ़ इस लिए नरसंहार किया जा रहा है कि वे अपनी संस्कृति और धार्मिक आस्था के मुताबिक़ जीना चाहते हैं।

पोप ने कहा कि रोहिंग्या अल्पसंख्यक एक जगह से दूसरी जगह जाने पर इसलिए मजबूर हैं कि कोई भी उन्हें स्वीकार नहीं करना चाहता है।

पोप का कहना था कि "लेकिन वे अच्छे लोग हैं, शांति प्रिय हैं। वे इसाई नहीं हैं। वे भले लोग हैं। वे हमारे भाई और बहने हैं।

पोप फ़्रांसिस ने पीड़ित रोहिंग्या मुसलमानों के लिए दुआ करने की भी अपील की है। msm