रोहिंग्या मुसलमानों के लिए पोप फ़्रांसिस ने की दुआ की अपील
Feb ०८, २०१७ २१:१९ Asia/Kolkata
पोप फ्रांसिस ने म्यांमार में रोहिंग्या मुसलमानों के नरसंहार और उन पर हो रहे अत्याचारों की कड़ी आलोचना की है।
दुनिया भर में कैथोलिक इसाईयों के वरिष्ठतम धर्मगुरु ने बुधवार को कहा कि मुस्लिम अल्पसंख्यक समाज के सदस्यों का सिर्फ़ इस लिए नरसंहार किया जा रहा है कि वे अपनी संस्कृति और धार्मिक आस्था के मुताबिक़ जीना चाहते हैं।
पोप ने कहा कि रोहिंग्या अल्पसंख्यक एक जगह से दूसरी जगह जाने पर इसलिए मजबूर हैं कि कोई भी उन्हें स्वीकार नहीं करना चाहता है।
पोप का कहना था कि "लेकिन वे अच्छे लोग हैं, शांति प्रिय हैं। वे इसाई नहीं हैं। वे भले लोग हैं। वे हमारे भाई और बहने हैं।
पोप फ़्रांसिस ने पीड़ित रोहिंग्या मुसलमानों के लिए दुआ करने की भी अपील की है। msm
टैग्स