फ़्रांस में परमाणु प्लान्ट में धमाका
https://parstoday.ir/hi/news/world-i36145-फ़्रांस_में_परमाणु_प्लान्ट_में_धमाका
फ़्रांस में परमाणु प्लांट में धमाका हुआ है जिसमें कुछ लोग घायल हुए हैं लेकिन किसी प्रकार का रेडियो ऐक्टिव पदार्थ लीक नहीं हुआ है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Feb ०९, २०१७ १३:५५ Asia/Kolkata
  • फ़्रांस का फ़लैमविल परमाणु संयंत्र
    फ़्रांस का फ़लैमविल परमाणु संयंत्र

फ़्रांस में परमाणु प्लांट में धमाका हुआ है जिसमें कुछ लोग घायल हुए हैं लेकिन किसी प्रकार का रेडियो ऐक्टिव पदार्थ लीक नहीं हुआ है।

फ़्रांसीसी अख़बार ‘ओएस्ट फ़्रांस’ ने गुरुवार को अपनी वेबसाइट पर लिखा कि यह धमाका पश्चिमी फ़्रांस में स्थित फ़्लैमविल परमाणु प्लान्ट में हुआ।

पुलिस सूत्रों के हवाले से इस अख़बार ने बताया कि कुछ लोग घायल हुए हैं किन्तु किसी प्रकार का रेडियो ऐक्टिव का रिसाव नहीं हुआ है।

फ़्लैमविल परमाणु प्लान्ट इसी नाम के छोटे से ज़िले में स्थित है। यह प्लान्ट 1980 में बना था और 1300 मेगावाट के इसमें दो रिएक्टर हैं। रिपोर्ट के अनुसार, तीसरा रियक्टर इसी प्लांट में बनाया जा रहा है। (MAQ/N)