स्वतंत्र फ़िलिस्तीनी देश बनना चाहिएः राष्ट्रसंघ महासचिव
https://parstoday.ir/hi/news/world-i36604-स्वतंत्र_फ़िलिस्तीनी_देश_बनना_चाहिएः_राष्ट्रसंघ_महासचिव
संयुक्त राष्ट्रसंघ के महासचिव ने बल देकर कहा है कि स्वतंत्र फ़िलिस्तीनी देश का गठन आवश्यक है।
(last modified 2023-11-29T05:45:15+00:00 )
Feb १६, २०१७ ०९:०३ Asia/Kolkata
  • स्वतंत्र फ़िलिस्तीनी देश बनना चाहिएः राष्ट्रसंघ महासचिव

संयुक्त राष्ट्रसंघ के महासचिव ने बल देकर कहा है कि स्वतंत्र फ़िलिस्तीनी देश का गठन आवश्यक है।

एन्टोनियों गोटरेस ने मिस्र की राजधानी क़ाहिरा में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि उन्होंने मिस्री के राष्ट्रपति अस्सीसी के साथ भेंट में स्वतंत्र फ़िलिस्तीनी देश के गठन की बात कही है।  राष्ट्रसंघ के महासचिव ने इसी प्रकार मिस्री राष्ट्रपति के साथ भेंट में आतंकवाद से संघर्ष का आह्वान किया।  उन्होंने कहा कि मध्यपूर्व के संकटों को कूटनीति के आधार पर हल किया जाए। 

राष्ट्रसंघ की ओर से एक स्वतंत्र फ़िलिस्तीन देश के गठन की बात एेसे समय में की जा रही है कि जब सन 1947 में ब्रिटेन के समर्थन के बाद राष्ट्रसंघ ने ज़ायोनी शासन को औपचारिकता प्रदान कर दी थी।