अमरीका में बढ़ता इस्लामोफ़ोबिया
https://parstoday.ir/hi/news/world-i37342-अमरीका_में_बढ़ता_इस्लामोफ़ोबिया
अमरीका की इस्लामी परिषद ने इस बात के प्रति चिंता व्यक्त की है कि इस देश में बहुत तेज़ी से इस्लामोफ़ोबिया फैल रहा है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Feb २७, २०१७ १२:३६ Asia/Kolkata
  • अमरीका में बढ़ता इस्लामोफ़ोबिया

अमरीका की इस्लामी परिषद ने इस बात के प्रति चिंता व्यक्त की है कि इस देश में बहुत तेज़ी से इस्लामोफ़ोबिया फैल रहा है।

हैफ़िंग्टनपोस्ट के अनुसार अमरीका की इस्लामी परिषद के एक नेता ने कहा है कि देश में बढ़ते इस्लामोफ़ोबिया और मस्जिदों पर हमलों की बढ़ती घटनाओं के बावजूद अमरीकी अधिकारी इस विषय पर कोई विशेष ध्यान नहीं दे रहे हैं।

क्योरी सीलोर का कहना है कि अमरीका में इस्लामोफ़ोबिया बहुत तेज़ी से बढ़ रहा है इसलिए डोनाल्ड ट्रम्प को इस बारे में चुप नहीं रहना चाहिए।  अमरीका के बहुत से सामाजिक कार्यकर्ताओं का मानना है कि ट्रम्प के बयान, अमरीका में मुसलमानों के विरुद्ध हिंसा को बढ़ाने का काम कर रहे हैं।  उनके अनुसार अमरीका में रहने वाले बहुत से मुसलमान अपने जीवन की सुरक्षा के लिए चिंतित हैं।

ज्ञात रहे कि अमरीका के राष्ट्रपति के रूप में ट्रम्प के चुने जाने के बाद से इस देश में जातिवादी या नस्लभेदी भावना और अल्पसंख्यकों के विरुद्ध हिंसक गतिविधियों में तेज़ी आई है।  एक रिपोर्ट में कहा गया है कि अमरीका में सन 2015 के बाद से जातिवादी और मुसलमानों के विरुद्ध वाकयुद्ध तीन बराबर बढ़ चुका है।