आस्ताना बैठक ने जनेवा शांति वार्ता की बुनियाद रखी, पूतिन
https://parstoday.ir/hi/news/world-i37350-आस्ताना_बैठक_ने_जनेवा_शांति_वार्ता_की_बुनियाद_रखी_पूतिन
रूस ने कहा है कि जनेवा में जारी संयुक्त राष्ट्र समर्थित शांति वार्ता को आस्ताना बैठक से जीवनदान मिला और आस्ताना बैठक से पूरे सीरिया में संघर्ष विराम को क़ाबू करने का तंत्र हासिल हुआ।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Feb २७, २०१७ १३:५३ Asia/Kolkata
  • रूसी राष्ट्रपति व्लादमीर पूतिन
    रूसी राष्ट्रपति व्लादमीर पूतिन

रूस ने कहा है कि जनेवा में जारी संयुक्त राष्ट्र समर्थित शांति वार्ता को आस्ताना बैठक से जीवनदान मिला और आस्ताना बैठक से पूरे सीरिया में संघर्ष विराम को क़ाबू करने का तंत्र हासिल हुआ।

2017 के शुरु से क़ज़्ज़ाक़िस्तान की राजधानी आस्ताना में सीरियाई सरकार और विरोधी गुटों के बीच अब तक 2 चरणों की बैठक हो चुकी है जिसकी ईरान, रूस और तुर्की ने मध्यस्थता की थी।

आस्ताना बैठक सीरियाई सरकार और मिलिटेंट्स के बीच पूरे सीरिया में संघर्ष विराम को लागू करने पर केन्द्रित थी जो 30 दिसंबर 2016 से जारी है।

पर्यवेक्षकों का कहना है कि आस्ताना वार्ता ने संयुक्त राष्ट्र संघ की अध्यक्षता में जनेवा वार्ता की बुनियाद रखी जो 23 फ़रवरी से जनेवा में सीरिया के युद्धरत पक्षों के बीच जारी है। जनेवा वार्ता, आस्ताना में दूसरे चरण की संपन्न हुयी वार्ता के कुछ दिन के भीतर शुरु हुयी।

आस्ताना बैठक की कूटनैतिक प्रक्रिया पर टिप्पणी करते हुए रूसी राष्ट्रपति व्लादमीर पूतिन ने सोमवार को कहा, “संघर्ष विराम की निगरानी करने का तंत्र हासिल हो गया है जो सबसे अहम चीज़ है। यही जनेवा वार्ता के शुरु होने की बुनियाद है।”

25 फ़रवरी 2017 को स्वीज़रलैंड के जनेवा शहर में सीरियाई सरकार के प्रतिनिधिमंडल के सदस्य (बाएं) प्लाएस डेस नेशन्ज़ भवन में संयुक्त राष्ट्र संघ की टीम के साथ सीरियाई पक्षों की वार्ता में(एएफ़पी के सौजन्य से)

 

इस बीच रूस के उपविदेश मंत्री मीख़ाईल बोग्दानोफ़ ने सोमवार को जनेवा वार्ता में संयुक्त विपक्षी प्रतिनिधिमंडल के गठन की अपील की। समाचार एजेंसी रियानो वोस्ती के अनुसार, बोग्दानोफ़ ने कहा कि सीरिया की कुर्द जनसंख्या के प्रतिनिधि को भी जनेवा वार्ता में शामिल होना चाहिए। (MAQ/N)