हुस्नी मुबारक जेल से रिहा हो गये
https://parstoday.ir/hi/news/world-i38246-हुस्नी_मुबारक_जेल_से_रिहा_हो_गये
मिस्र की अदालत ने देश के पूर्व तानाशाह हुस्नी मुबारक की स्वतंत्रता पर सहमति व्यक्त कर दी है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Mar १३, २०१७ २०:४२ Asia/Kolkata
  • हुस्नी मुबारक जेल से रिहा हो गये

मिस्र की अदालत ने देश के पूर्व तानाशाह हुस्नी मुबारक की स्वतंत्रता पर सहमति व्यक्त कर दी है।

अरब मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार पूर्वी क़ाहिरा की एक अदालत ने वर्ष 2011 की क्रांति के दौरान प्रदर्शनकारियों के जनसंहार में शामिल में बरी करने के बाद हुस्नी मुबारक की आज़ादी की घोषणा कर दी।

न्यायाधीश अहमद अब्दुल क़वी की बेंच ने दो मार्च को अपने एक आदेश में फ़ैसला दिया था कि 2011 में प्रदर्शन के दौरान जनता के जनसंहार में हुस्नी मुबारक की कोई भूमिका नहीं थी।

इस अदालत ने इसी प्रकार हुस्नी मुबारक के विरुद्ध नागरिक मामलों पर फिर से सुनवाई के लिए 2011 के जनसंहार में मार गये लोगों के परिजनों की याचिका को भी रद्द कर दिया जिससे हुस्नी मुबारक के विरुद्ध मामले पर फिर से सुनवाई की अपील की संभावना समाप्त हो गयी। (AK)