आतंकवाद के समर्थन पर आधारित अर्दोगान प्रशासन के आरोप निराधार हैं
https://parstoday.ir/hi/news/world-i38250-आतंकवाद_के_समर्थन_पर_आधारित_अर्दोगान_प्रशासन_के_आरोप_निराधार_हैं
जर्मन चांसलर एंगेला मर्केल ने अपने ख़िलाफ़ तुर्क राष्ट्रपति रजब तैय्यब अर्दोगान की ओर से लगाए गए आरोपों को घटिया और निराधार बताकर ख़ारिज कर दिया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Mar १४, २०१७ ०५:२६ Asia/Kolkata
  • आतंकवाद के समर्थन पर आधारित अर्दोगान प्रशासन के आरोप निराधार हैं

जर्मन चांसलर एंगेला मर्केल ने अपने ख़िलाफ़ तुर्क राष्ट्रपति रजब तैय्यब अर्दोगान की ओर से लगाए गए आरोपों को घटिया और निराधार बताकर ख़ारिज कर दिया है।

रजब तैय्यब अर्दोगान ने हाल ही में कहा था कि बर्लिन सरकार आतंकवादियों का समर्थन कर रही है और उन्हें अपने देश में शरण दे रही है।

जर्मन चांसलर के प्रवक्ता स्टीफ़न सीबर्ट ने सोमवार को कहा कि एंगेला मर्केल इस तरह की साज़िशों के जाल में फंसना नहीं चाहती हैं।

उल्लेखनीय है कि हालिया कुछ दिनों के दौरान, जर्मन अधिकारियों ने देश के कई शहरों में आयोजित होने वाली तुर्क सत्ताधारी पार्टी जस्टिस एंड डेवलप्मैंट की चुनावी सभाओं को रद्द कर दिया है।

जर्मन सरकार के इस क़दम से अर्दोगान प्रशासन भड़क उठा है, जिसके बाद दोनों देशों के अधिकारियों के बीच वाक युद्ध शुरू हो गया है। msm