फ़्रांस धमाके और फ़ायरिंग में 9 घायल
https://parstoday.ir/hi/news/world-i38442-फ़्रांस_धमाके_और_फ़ायरिंग_में_9_घायल
फ़्रांस के गृहमंत्रालय ने दक्षिणी फ़्रांस में होने स्कूल में होने वाली फ़ायरिंग में कम से कम आठ लोगों के घायल होने की सूचना दी है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Mar १६, २०१७ १७:३४ Asia/Kolkata
  • फ़्रांस धमाके और फ़ायरिंग में 9 घायल

फ़्रांस के गृहमंत्रालय ने दक्षिणी फ़्रांस में होने स्कूल में होने वाली फ़ायरिंग में कम से कम आठ लोगों के घायल होने की सूचना दी है।

प्रेस टीवी की रिपोर्ट के अनुसार, फ़्रांस के गृहमंत्रालय के प्रवक्ता पीयर हेनरी ब्रेडेन्ट ने गुरुवार को बताया कि देश के दक्षिणी भाग में स्थित ग्रास नामक शहर के एक हाई स्कूल में एक छात्र ने फ़ायरिंग कर दी जिसमें आठ लोग घायल हो गये।

फ़्रांस पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि एक 17 वर्षीय छात्र के पास एक बंदूक़, दो पिस्तौल और दो हथगोले थे जिसे गिरफ़्तार कर लिया गया। इस हमले के बाद फ़्रांस की सरकार ने मोबाइल फ़ोन के  एप के माध्यम से देश में होने वाले आतंकी हमले की ओर से सचेत किया है। उनका कहना है कि यह हमला आतंकवादी था या नहीं यह अभी स्पष्ट नहीं हुआ है।

दूसरी ओर अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष आईएमएफ़ के पेरिस कार्यालय में गुरुवार को एक पार्सल में धमाका हो गया। घटना में पार्सल खोलने वाला शख्स घायल हो गया। पेरिस पुलिस विभाग ने कहा कि धमाके के बाद आईएमएफ और विश्व बैंक के कार्यालय में तलाशी अभियान आरंभ कर दिया गया है।

एक दिन पहले ही जर्मनी के वित्त मंत्रालय के डाक कार्यालय में भी विस्फोटक पदार्थ युक्त एक पत्र मिला था। उसकी जिम्मेदारी यूनान के आतंकी समूह कांस्पिरेसी ऑफ फायर सेल्स ने ली थी। जर्मनी विदेश मंत्री वोल्फगैं चॉयबल के नाम यह पार्सल भेजा गया था।

ज्ञात रहे कि पेरिस में पिछले दो वर्ष के दौरान आतंकी हमलों में वृद्धि हुई है। सीरिया में सक्रिय आतंकवादियों के बारे में यूरोप की नीतियों के कारण आतंकवाद यूरोप तक में फैल गया है। (AK)