सीरिया में सरकार विरोधी, संकट का समाधान नहीं चाहते, रूस
रूसी विदेशमंत्रालय की प्रवक्ता ने कहा है कि सीरिया में सरकार विरोधी संकट का समाधान नहीं चाहते।
मारिया ज़ाखारोवा ने गुरुवार को अपने एक बयान में सीरिया संकट के समाधान के लिए आस्ताना वार्ता में विरोधियों के भाग न लेने की ओर संकेत के साथ कहा कि इस बारे में विरोधी मोर्चे की ओर से कोई भी बहाना या वजह स्वीकारीय नहीं होगी।
उन्होंने कहा कि मास्को को पूरा यक़ीन है कि कुछ देशों ने सीरिया के विरोधियों को आस्ताना सम्मेलन में भाग न लेने पर प्रोत्साहित किया है।
रूसी विदेशमंत्रालय की प्रवक्ता ने कहा कि अगर कोई देश या गुट, शांति वार्ता में भाग नहीं लेता है तो उसका यह अर्थ होता है कि वह संकट के समाधान का इच्छुक नहीं है।
याद रहे सीरिया में शांति स्थापना के लिए 14 मार्च को तीसरा आस्ताना सम्मेलन आरंभ हुआ जिसमें ईरान, रूस, तुर्की, जार्डन, सीरिया और संयुक्त राष्ट्र संघ के प्रतिनिधियों ने भाग लिया किंतु सीरिया के विरोधी गुटों ने इस सम्मेलन में भाग नहीं लिया।
क़ाज़ेकिस्तान की राजधानी आस्ताना में आयोजित इस सम्मेलन में सीरिया विरोधी प्रतिनिधियों ने भाग नहीं लिया।
यह वार्ता ईरान के प्रस्ताव पर और रूस व तुर्की के सहयोग से हो रही हैं।
इस तरह की पहली वार्ता, 23 और 24 जनवरी को दूसरी वार्ता 15 और 16 फरवरी को इसी शहर में हुई थी। (Q.A.)