पेरिस, हवाई अड्डे पर हमला, हमलावर ढेर
पेरिस के ऑरली हवाई अड्डे पर एक संदिग्ध हमलावर को सुरक्षा अधिकारी ने गोली मार दी। हमले के बाद सावधानी के लिए ख़ाली करवा लिया गया।
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि संदिग्ध व्यक्ति ने हवाई अड्डे पर मौजूद एक सुरक्षागार्ड की बंदूक़ छीनने का प्रयास किया था जिसके बाद सुरक्षागार्ड ने उसे गोली मार दी।
प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार, इस घटना के बाद किसी भी यात्री को हवाई अड्डे पर जाने की अनुमति नहीं दी गयी । पुलिस ने मामले की जांच आरंभ कर दी है।
कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने हवाई अड्डे पर गोलियां चलने की आवाज भी सुनी है। हवाई अड्डे पर बम डिस्पोजल स्काॅड को बुला लिया गया है और पूरे क्षेत्र की तलाशी ली जा रही है। ज्ञात रहे कि पिछले सप्ताह भी पेरिस के एक म्यूजियम में एक व्यक्ति ने वहां मौजूद सुरक्षागार्ड पर हमला किया था। इसके बाद उसको गोली मार दी गई थी। यह घटना उस वक्त हुई है जब पेरिस में ड्यूक एडं डचेज ऑफ कैंब्रिज पेरिस में ही मौजूद हैं। (AK)