जर्मनी और नेटो अमरीका के कर्ज़ों तले दबे हुए हैं: ट्रम्प
अमरीकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने जर्मन चांसलर से मुलाक़ात के बाद कहा है कि जर्मनी और नेटो वाशिंगटन के कर्ज़ों तले दबे हुए हैं।
फ्रांस प्रेस की रिपोर्ट के अनुसार अमरीकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने जर्मन चांसलर एंजेला मार्केल से मुलाक़ात के एक दिन बाद, शनिवार को अपने एक बयान में कहा है कि जर्मनी और नेटो को वाशिंगटन के एहसानों को नहीं भूलना चाहिए क्योंकि यह लोग अमरीका के ऋणी हैं।
डोनॉल्ड ट्रम्प ने ट्विटर पर ट्वीट कर लिखा है कि जर्मनी और नेटो अमरीका के कर्ज़दार हैं और उन्हें चाहिए कि अमरीका की ओर लगातार उनकी की जा रही रक्षा के बदले वाशिंगटन का अधिक ध्यान रखें। ट्रम्प का यह बयान ऐसी स्थिति में समाने आया है कि व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने अपना नाम गुप्त रखे जाने की शर्त पर मीडिया को बताया कि अमरीका ने जर्मनी की ओर से नेटो के बजट के अपने हिस्से की राशि का भुगतान करने के लिए जर्मन चांसलर पर दबाव डाला है।
ट्रम्प ने मार्केल के साथ संयुक्त प्रेस सम्मेलन में कहा है कि जर्मनी के साथ अमरीका के वाणिज्यिक समझौते, अमरीकी उद्योगों के नुक़सान में हैं और वाशिंगटन इन समझौतों में सुधार पर गंभीरता से विचार कर रहा है।
उल्लेखनीय है कि अमरीका के राष्ट्रपति ट्रम्प के बारे में एक और दिलचस्प बात यह है कि उन्होंने इस के बावजूद कि चुनाव प्रचार के दौरान कई बार नेटो की उपयोगिता पर संदेह व्यक्त किया था, मार्केल के साथ अपनी पहली बैठक में इस सैन्य गठबंधन के लिए अपने मज़बूत समर्थन की भी घोषणा की है। (RZ)