पुलिस की हिंसा के विरुद्ध फ़्रांस में प्रदर्शन
फ़्रांस की राजधानी में हज़ारों लोगों ने पुलिस की हिंसा के विरुद्ध प्रदर्शन किये।
फ़्रांस प्रेस के अनुसार पुलिस की बर्बरता के खिलाफ हजारों लोगों ने पेरिस में सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनकारी यह नारे लगा रहे थे कि ‘कोई न्याय नहीं, कोई शांति नहीं’ और ‘पुलिस हर जगह, न्याय कहीं नहीं’। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि पुलिस काले और अन्य अल्पसंख्यक समूहों के खिलाफ अपनी ताक़त का अत्यधिक प्रयोग करती है।
यह प्रदर्शन गत फरवरी में पुलिस द्वारा एक अश्वेत युवक के साथ किये गये कथित यौन दुराचार के विरोध में किया गया।
इस अश्वेत युवक की पहचान 22 वर्षीय थियो के रूप में हुई। थियो को उत्तरी पेरिस के उपमहानगर औलने सौस बोईस प्रांत में एक पुलिस दल ने रोका और उसके साथ कथित तौर पर यौन दुराचार किया। अश्वेत युवा थियो दो हफ्तों तक अस्पताल में भर्ती रहा था। आरोप यह है कि एक अधिकारी ने उसके साथ दुष्कर्म जबकि तीन अन्य पर उसपर हमले करने का अरोप लगाया गया है।
उल्लेखनीय है हालिया कुछ दिनों के दौरान फ़्रांस के विभिन्न नगरों में जनता ने पुलिस की हिंसा के विरुद्ध प्रदर्शन किये हैं।