लाहौर में हमला कई हताहत और घायल
https://parstoday.ir/hi/news/world-i39496-लाहौर_में_हमला_कई_हताहत_और_घायल
पाकिस्तान के लाहौर नगर में आत्मघाती आक्रमण में कम से कम 6 लोग मारे गए और 18 घायल हो गए।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Apr ०५, २०१७ ११:३५ Asia/Kolkata
  • लाहौर में हमला कई हताहत और घायल

पाकिस्तान के लाहौर नगर में आत्मघाती आक्रमण में कम से कम 6 लोग मारे गए और 18 घायल हो गए।

 

पाकिस्तान से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार जनगणना दल की सुरक्षा में तैनात पाकिस्तानी जवानों को निशाना बनाकर किए गए इस हमले में कम से कम 6 लोगों की मौत हो गई और 18 अन्य लोग घायल हो गए।  मरने वालों में पाकिस्तान के 4 जवान भी शामिल हैं।  बताया जा रहा है कि इस हमले को एक युवा आत्मघाती हमलावर ने अंजाम दिया।

पंजाब सरकार के प्रवक्ता मलिक अहमद खान ने बताया है कि यह एक आत्मघाती विस्फोट था।  एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि जनगणना में लगा एक सैन्य वाहन इस विस्फोट की चपेट में आ गया।  पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री इमरान नजीर ने कहा कि घायलों में से चार की हालत गंभीर है।  विस्फोट के समय पाकिस्तान की वायुसेना का एक अधिकारी अपनी पत्नी के साथ मोटर साइकिल पर सवार होकर वहां से गुजर रहा था।  मृतक जवानों में वह भी शामिल है।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज़ शरीफ़ ने इस हमले की निंदा की है।