अमरीका के कई इलाक़ो में फ़ारिंग, 23 हताहत
https://parstoday.ir/hi/news/world-i39746-अमरीका_के_कई_इलाक़ो_में_फ़ारिंग_23_हताहत
अमरीका के विभिन्न क्षेत्रों में होने वाले फ़ायरिंग की घटनाओं में कम से कम 23 लोग मारे गए और 48 अन्य घायल हुए हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Apr ०९, २०१७ १५:५१ Asia/Kolkata
  • अमरीका के कई इलाक़ो में फ़ारिंग, 23 हताहत

अमरीका के विभिन्न क्षेत्रों में होने वाले फ़ायरिंग की घटनाओं में कम से कम 23 लोग मारे गए और 48 अन्य घायल हुए हैं।

प्राप्त समाचारों के अनुसार अमरीका के विभिन्न राज्यों में पिछले चौबीस घंटों के दौरान अलग-अलग फ़ायरिंग की घटनाओं में कम से कम 23 लोग मारे गए और 48 अन्य घायल हुए हैं।

इर्ना की रिपोर्ट के मुताबिक़ अमरीका में हथियारों के उपयोग से संबंधित घटनाओं पर नज़र रखने वाले केंद्र ने रविवार को घोषणा की है कि फ़ायरिंग की अधिकांश घटनाएं वर्जीनिया, मेरिलैंड और जॉर्जिया राज्यों में घटित हुई हैं।

उल्लेखनीय है कि अमरीका में हर साल हज़ारों लोग फ़ायरिंग की घटनाओं में मारे जाते हैं। यह ऐसी स्थिति में है कि हथियार तैयार करने वाले कारखानों के मालिकों के प्रभाव के चलते अब तक अमरीकी कांग्रेस में आम नागरिकों के हथियारों की बिक्री और उनके पास हथियार मौजूद होने के मुद्दे को नियंत्रित किए जाने के बारे में कोई क़ानून पास नहीं हो सका है। (RZ)