वेनेज़ोएला में विदेशी हस्तक्षेप अनुचतिः क़ासेमी
ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि तेहरान, वेनेज़ोएला में किसी भी प्रकार के विदेशी हस्तक्षेप का विरोध करता है।
बहराम क़ासेमी ने कहा है कि वेनेज़ोएला के जारी अशांति, किसी के भी हित में नहीं है जबकि इससे इस देश की जनता पर दबाव बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि इस्लामी गणतंत्र ईरान का मूल सिद्धांत यह है कि लोकतांत्रिक ढंग से चुनी गई सरकार का समर्थन किया जाए।
ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने बल देकर कहा कि लैटिन अमरीकी क्षेत्र विशेषकर वेनेज़ोएला में में शांति,हमारे लिए विशेष महत्व रखती है।
ज्ञात रहे कि वेनेज़ोएला की सरकार की ओर से विपक्षी दलों के साथ वार्ता की तत्परता के बावजूद, अमरीका का समर्थन प्राप्त यह दल, इस देश मे तनाव उत्पन्न करने वाली कार्यवाहियां कर रहे हेैं। सोमवार को वेनेज़ोएला की राजधानी में विरोध प्रदर्शन किये गए जिसके दौरान सुरक्षाकर्मियों और प्रदर्शनकारियों के बीच गंभीर झड़पें हुईं।