शीत युद्ध की निशानियां दिख रही हैं-गोरबाचेफ़
Apr १५, २०१७ १८:३१ Asia/Kolkata
पूर्व सोवियत संघ के अन्तिम नेता गोरबाचेफ़ ने कहा है कि अन्तर्राष्ट्रीय घटनाक्रम, शीत युद्ध की ओर संकेत करते हैं।
मेहर समाचार एजेन्सी के अनुसार शांति का नोबेल अवार्ड से सम्मानित मिखाइल गोरबाचेफ़ ने कहा है कि वर्तमान समय में जो विश्व घटनाक्रम है उससे यह पता चलता है कि पूर्व की तुलना में इस समय सैन्यवाद का बोलबाला है। उन्होंने कहा कि संचार माध्यम आजकल सैन्यवाद के ही प्रचार-प्रसार में लगे हुए हैं।
गोरबाचेफ़ ने इसी प्रकार कुछ देशों द्वारा बड़ी संख्या में हथियार ख़रीदने की ओर संकेत करते हुए कहा कि देशों को चाहिए कि वे अपनी सैन्य डाक्रट्रीन में किसी उच्च विचारधारा को स्थान दें।
टैग्स