हर हफ़्ते एक मीज़ाइल परीक्षण करेंगेः उत्तरी कोरिया
वाॅशिंग्टन और प्योंग यांग के बीच तनाव बढ़ने के साथ ही उत्तरी कोरिया के एक कूटनयिक ने घोषणा की है कि उनका देश, अमरीकी धमकियों को दरकिनार करते हुए हर हफ़्ते एक मीज़ाइल परीक्षण करेगा।
डेली मेल ने अपनी वेबसाइट पर लिखा है कि संयुक्त राष्ट्र संघ में उत्तरी कोरिया के उप राजदूत किम इन रियोंग ने सोमवार को एक पत्रकार सम्मेलन में कहा कि अमरीका की ओर से धमकियां बढ़ जाने के कारण उत्तरी कोरिया ने हर हफ़्ते एक मीज़ाइल परीक्षण करने का फ़ैसला किया है और अगर ट्रम्प ने कोरिया प्रायद्वीप में सैन्य शक्ति इस्तेमाल की तो फिर एक संपूर्ण यूद्ध शुरू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि अमरीका ने पूरी दुनिया को लड़ाई के मुंहाने तक पहुंचा दिया है, कोरिया प्रायद्वीप को दुनिया के सबसे बड़े ज्वाला मुखी में बदल दिया है और एेसी स्थिति पैदा कर दी है जिसमें किसी भी क्षण परमाणु युद्ध शुरू हो सकता है।
ज्ञात रहे कि उत्तरी कोरिया ने हालिया दिनों में अमरीका की ओर से बड़ी संख्या में अपने सैनिकों को कोरिया प्रायद्वीप में भेजने और उत्तरी कोरिया पर पूर्वाक्रमण के लिए तैयारी की घोषणा करकने के बाद बल देकर कहा है कि वाॅशिंग्टन इस तरह के क़दमों से कोरिया प्रायद्वीप की शांति व सुरक्षा को ख़तरे में डाल रहा है और जब तक यह नीति जारी रहेगी, प्योंग यांग अपने सैन्य कार्यक्रमों विशेष कर मीज़ाइल परीक्षणों का क्रम जारी रखेगा। (HN)