उत्तरी कोरिया ख़ुद को सुधार लेः अमरीका
https://parstoday.ir/hi/news/world-i40272-उत्तरी_कोरिया_ख़ुद_को_सुधार_लेः_अमरीका
अमरीकी राष्ट्रपति ने उत्तरी कोरिया के नेता को रवैया सही करने का सुझाव देते हुए भीषण परिणाम की धमकी दी है जबकि उत्तरी कोरिया ने कहा है कि अमरीका ने दुनिया को युद्ध की कगार पर पहुंचा दिया है और उत्तरी कोरिया भी अमरीका के विरुद्ध अपनी शैली से हमला करने के लिए तैयार है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Apr १८, २०१७ १४:५६ Asia/Kolkata
  • उत्तरी कोरिया ख़ुद को सुधार लेः अमरीका

अमरीकी राष्ट्रपति ने उत्तरी कोरिया के नेता को रवैया सही करने का सुझाव देते हुए भीषण परिणाम की धमकी दी है जबकि उत्तरी कोरिया ने कहा है कि अमरीका ने दुनिया को युद्ध की कगार पर पहुंचा दिया है और उत्तरी कोरिया भी अमरीका के विरुद्ध अपनी शैली से हमला करने के लिए तैयार है।

अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प ने सीएनएन से बात करते हुए कहा कि उत्तरी कोरिया के नेता को अपना रवैया बदलना होगा। इससे पहले अमरीका के उप राष्ट्रपति माइक पेन्स ने दक्षिणी कोरिया के दौरे के अवसर पर कहा था कि उत्तरी कोरिया के हवाले से अमरीका के धैर्य का पैमाना भर चुका है और समस्त विकल्प उनके अनुसार अमरीका की मेज़ पर हैं।

उत्तरी कोरिया के दो दिन पहले राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर अपनी सैन्य और मीज़ाइल क्षमता का भरपूर प्रदर्शन किया था जिसमें उत्तरी कोरिया के नेता किम जोंग ओन भी मौजूद थे। इस अवसर पर अपने संबोधन में उत्तरी कोरिया के वरिष्ठ सैन्य अधिकारी चूए रियोविंग हाए ने स्पष्ट शब्दों में कहा था कि उनका देश हर अतिक्रमण का मुंह तोड़ उत्तर देने के लिए तैयार है।

अमरीका और उत्तरी कोरिया के मध्य तनाव में वृद्धि के साथ ही उत्तरी कोरिया के वरिष्ठ कूटनयिक किम इन रिविंग ने कहा कि उनका देश अमरीकी धमकियों की परवाह किए बिना हर सप्ताह कम से कम एक मीज़ाइल परीक्षण करने का इरादा रखता है।

यह भी पढ़ें: किसी भी समय छिड़ सकता है परमाणु युद्धः उत्तरी कोरिया

संयुक्त राष्ट्र संघ में उत्तरी कोरिया के स्थाई प्रतिनिधि का कहना था कि अमरीका ने दुनिया को युद्ध के दहाने पर ला खड़ा किया है और एेसी स्थिति पैदा कर दी है जिसमें परमाणु युद्ध किसी भी समय छिड़ सकता है। दूसरी ओर जापान के प्रधानमंत्री शेन्ज़ो आबे ने उत्तरी कोरिया के परमाणु मामले को कूटनीति द्वारा हल किए जाने की आवश्यकता पर बल दिया है।

शेन्ज़ो आबे का कहना था कि वर्तमान संवेदनशील चरण में, कूटनीति के माध्यम से क्षेत्र की शांति की सुरक्षा के लिए प्रयास किए जाएं। उन्होंने कहा कि जापान कोरिया प्रयाद्वीप में उत्पन्न होने वाली किसी भी स्थिति का मुक़ाबला करने के लिए तैयार है।