राष्ट्रपति बनने पर सारी मस्जिदें बंद करवा दूंगीः मरीन ली पेन
फ्रांस में राष्ट्रपति पद की एक प्रत्याशी ली-पेन ने कहा है कि चुनाव में जीत की स्थिति में सभी इस्लामी मस्जिदें बंद करा देंगी।
अपने चुनावी अभियान के दौरान राष्ट्रपति पद की एक प्रत्याशी ली-पेन ने कहा कि राष्ट्रपति बनते ही वे फ़्रांस की सारी मस्जिदें बंद करवा देंगी। उन्होंने यह भी कहा कि नफ़रत फैलाने वालों को देश से निकाला जाएगा। ली-पेन ने मतदाताओं को यह भी वचन दिया है कि मुसलमान पलायनकर्ताओं को देश में आने से रोका जाएगा। इस्लाम के विरुद्ध कड़ी नीति अपनाने वाली फ्रांस में राष्ट्रपति पद की प्रत्याशी ली-पेन को अमरीकी राष्ट्रपति का आशीर्वाद प्राप्त है। ट्रम्प ने भी उनका समर्थन करने की अपील की है।
नेशनल फ्रंट पार्टी की कैंडिडेट मरीन ली-पेन, फ्रांस में राष्ट्रपति पद की सशक्त दावेदार मानी जाती हैं। सन 2012 के राष्ट्रपति चुनाव में ली पेन तीसरे नंबर पर थीं। उल्लेखनीय है कि फ्रांस में राष्ट्रपति पद के पहले चरण के लिए रविवार को वोटिंग हो रही है।