तन्ज़ानिया में घटी राष्ट्रीय त्रासदी, 32 छात्रों सहित 35 की मौत
May ०७, २०१७ ०६:४६ Asia/Kolkata
-
अरुशा में मिनी बस दुर्घटना की यह तस्वीर
उत्तरी अफ़्रीक़ी देश तन्ज़ानिया में एक मिनिबस के दुर्घटनाग्रस्त होने से 32 छात्रों सहित 35 लोगों की मौत हो गयी।
मेहर न्यूज़ के अनुसार, शनिवार को उत्तरी तन्ज़ानिया के अरुशा प्रांत में यह दुर्घटना उस समय घटी जब छात्रों को ले जा रही मिनि-बस दर्रे में जा गिरी। हताहत होने वालों में ड्राइवर और 2 शिक्षक भी हैं।
तन्ज़ानिया के राष्ट्रपति जॉन मगूफ़ूली ने इसे राष्ट्रीय त्रासदी घोषित किया।
तन्ज़ानिया में सड़क नेटवर्क की सुरक्षा निम्न स्तर की है। इस देश में बस और मिनिबस ही परिवहन के मुख्य साधन हैं।
तन्ज़ानिया में हर साल हज़ारों लोग सड़क दुर्घटना में मारे जाते हैं।(MAQ/N)
टैग्स