अमरीका में पुलिस ने हाई स्कूल के स्टूडेंट को गोली मारी
https://parstoday.ir/hi/news/world-i41318-अमरीका_में_पुलिस_ने_हाई_स्कूल_के_स्टूडेंट_को_गोली_मारी
अमरीका के सैन डिअगो शहर में 2 पुलिस अधिकारियों ने हाई स्कूल के एक स्टूडेंट को उस समय गोली मार कर हताहत कर दिया जब उसने उन पर पिस्तौल तान ली।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
May ०७, २०१७ १२:५९ Asia/Kolkata
  • 6 मई 2017 को टोरी पाइन्ज़ हाई स्कूल में हुयी फ़ायरिंग के घटना स्थल पर मौजूद पुलिस अधिकारी, (सोशल मीडिया के सौजन्य से)
    6 मई 2017 को टोरी पाइन्ज़ हाई स्कूल में हुयी फ़ायरिंग के घटना स्थल पर मौजूद पुलिस अधिकारी, (सोशल मीडिया के सौजन्य से)

अमरीका के सैन डिअगो शहर में 2 पुलिस अधिकारियों ने हाई स्कूल के एक स्टूडेंट को उस समय गोली मार कर हताहत कर दिया जब उसने उन पर पिस्तौल तान ली।

शनिवार को 15 साल के इस लड़के को पुलिस ने सैन डिअगो शहर के टोनी पाइन्ज़ हाई स्कूल की पार्किंग में गोली मारी।

फ़ोन पर जब पुलिस से यह कहा गया कि स्कूल के सामने एक लड़का खड़ा है जिसे पुलिस चेक करे, तो पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।

 

जिस व्यक्ति ने पुलिस को फ़ोन किया था उसने यह कहा था कि लड़के के पास कोई हथियार नहीं है, लेकिन जब पुलिस अधिकारी पहुंचे और उन्होंने लड़के को ढूंढ निकाला तो उसने अर्ध स्वचलित बीबी एयर पिस्तौल अपनी कमर से निकाली और उन पर तान ली।

पुलिस के अनुसार, दोनों पुलिस अधिकारियों ने लड़के से पिस्तौल रखने को कहा लेकिन वह पुलिस के अनुसार, उन पर ताने रहा और तानते हुए पुलिस की ओर बढ़ने लगा, जिसके कारण पुलिस ने लड़के पर कई राउंड गोलियां चलायीं।

चिकित्सा सहायक घटना स्थल पर पहुंचे और उस लड़के को अस्पताल ले गए, जहां उसे मृत घोषित किया गया।

स्कूल अधिकारियों के अनुसार, यह लड़का इस स्कूल का ही स्टूडेंट था। (MAQ/N)