पाकिस्तान, सी पैक पर लगे मज़दूरों पर पहला हमला, 10 हताहत
पाक-चीन आर्थिक गलियारा (सी पैक) के बारे में पाकिस्तान के महत्वपूर्ण प्रांत ब्लोचिस्तान के शहर ग्वादर में फ़ायरिंग की पहली घटना पेश आई जिसके परिणाम में 10 लोग हताहत और कई घायल हो गये।
सुरक्षा सूत्रों के अनुसार फ़ायरिंग ग्वादर के क्षेत्र पेशगान में सड़क पर होने वाली काम पर लगे मज़दूरों पर की गयी जिसके परिणाम में 8 मज़दूर तुरंत ही हताहत हो गये जबकि दो ने रास्ते में दम तोड़ दिया।
ब्लोचिस्तान के गृहमंत्री सरफ़राज़ बुग्टी ने पत्रकारों से बात करते हुए घटना में आठ मज़दूरों के हताहत होने की पुष्टि की है। सुरक्षा अधिकारियों के अनुसार मज़दूर एक सड़क के निर्माण कार्य में व्यस्त थे जब सशस्त्र लोगों ने उन्हें फ़ायरिंग का निशाना बनाया। मारे गये मज़दूरों की लाशों और घायलों को ज़िला अस्पताल ग्वादर पहुंचा दिया गया जबकि अस्पताल में आपाताल लागू कर दिया गया है।
सुरक्षा अधिकारियों का कहना है कि फ़ायरिंग के बाद हमलावर फ़रार होने में सफल हो गये जबकि किसी भी गुट या व्यक्ति की ओर से अभी तक हमले की ज़िम्मेदारी स्वीकार नहीं की है। ब्लोचिस्तान के गृहमंत्री सरफ़राज़ बुग्टी ने कहा कि “रा” से वित्तीय सहायता लेने वाले पाकिस्तान का विकास नहीं देखना चाहते, मैं वचन देता हूं कि आतंकवादियों को उनके अंजाम तक पहुंचाऊंगा। (AK)