यमनी सैनिकों ने ढेर किये 7 सऊदी सैनिक
May २६, २०१७ ११:२८ Asia/Kolkata
यमन के सैनिकों ने नजरान में सऊदी अरब के सात सैनिकों को हताहतकर दिया।
अलमसीरा टीवी चैनेल की रिपोर्ट के अनुसार यमन के सैनिकों और स्वयंसेवी बलों ने सऊदी अरब की सैन्य कार्यवाहियों के जवाब में इस देश के दक्षिण में स्थित नजरान में 7 सऊदी सैनिकों को मार दिया। शुक्रवार को किये जाने वाले इस हमले में सऊदी अरब की सेना के एक वाहन को नष्ट कर दिया गया।
दूसरी ओर यमन के स्वयंसेवी बलों ने तएज़ प्रांत में सऊदी एजेन्टों के एकत्रित होने के एक स्थल पर हमला कर दिया जिससे उनको भारी क्षति हुई। इसी बीच सऊदी युद्धक विमानों ने यमन के मआरिब प्रांत में कुछ क्षेत्रों पर हवाई हमले किये।
टैग्स