मिस्र में 25 ईसाइयों की हत्या
https://parstoday.ir/hi/news/world-i42490-मिस्र_में_25_ईसाइयों_की_हत्या
मिस्र में सशस्त्र लोगों ने एक बस पर आक्रमण करके कम से कम 25 लोगों की हत्या कर दी।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
May २६, २०१७ १६:५१ Asia/Kolkata
  • मिस्र में 25 ईसाइयों की हत्या

मिस्र में सशस्त्र लोगों ने एक बस पर आक्रमण करके कम से कम 25 लोगों की हत्या कर दी।

मेहर न्यूज़ के अनुसार मिस्र के मीनिया प्रांत में एक बस पर कुछ सशस्त्र लोगों ने हमला करके कम से कम 25 काॅप्टिक ईसाइयों की हत्या कर दी।

मिस्र के स्वास्थय मंत्रालय का कहना है कि इस हमले में बड़ी संख्या में लोग घायल हुए हैं। बस पर हमला करने वाले आक्रमणकारियों की संख्या 10 थी जो पुलिस की वर्दी पहने हुए थे। बस पर अधिक्तर ईसाई लोग ही सवार थे। बस में कुल 40 यात्री बताए जा रहे हैं।

इसी बीच मिस्र के सुरक्षाबलों ने आक्रमणकारियों को ढूंढने का अभियान आरंभ कर दिया है। स्थानीय सूत्रों का कहना है कि इस घटना में मरने वालों की संख्या में वृद्धि की अधिक संभावना है।

ज्ञात रहे कि इससे पहले भी मिस्र में ईसाइयों पर विशेषकर चर्च पर हमले किया जा चुके हैं जिनमें कई लोग मारे गए थे। दाइश ने इन हमलों की ज़िम्मेदारी स्वीकार की थी।