लंदन में अमरीकी दूतावास के सामने प्रदर्शन क्यों
https://parstoday.ir/hi/news/world-i42866-लंदन_में_अमरीकी_दूतावास_के_सामने_प्रदर्शन_क्यों
ब्रिटेन में बहरैनी शासन के ख़िलाफ़ सक्रिय कार्यकर्ताओं ने लंदन में अमरीकी दूतावास के सामने प्रदर्शन कर बहरैन में शासन विरोधी प्रदर्शन का दमन करने पर आले ख़लीफ़ा शासन की भर्त्सना की।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun ०१, २०१७ १०:३० Asia/Kolkata
  • लंदन में अमरीकी दूतावास के सामने प्रदर्शन क्यों

ब्रिटेन में बहरैनी शासन के ख़िलाफ़ सक्रिय कार्यकर्ताओं ने लंदन में अमरीकी दूतावास के सामने प्रदर्शन कर बहरैन में शासन विरोधी प्रदर्शन का दमन करने पर आले ख़लीफ़ा शासन की भर्त्सना की।

प्रेस टीवी की गुरुवार की रिपोर्ट के अनुसार, प्रदर्शन में शामिल कार्यकर्ताओं ने बहरैन में दमन की जारी लहर की भर्त्सना करते हुए बल दिया कि ये दमन अमरीका की मदद से हो रहा है।

ग़ौरतलब है कि आले ख़लीफ़ा शासन के सुरक्षा बलों ने 23 मई को दिराज़ इलाक़े में शैख़ ईसा क़ासिम के घर के सामने शांतिपूर्ण धरने पर बैठे लोगों पर हमला किया, जिसमें 6 लोग शहीद हुए।

इसी प्रकार इस हमले में 200 से ज़्यादा लोग घायल और लगभग 300 लोग गिरफ़्तार हुए।

दिराज़ में शैख़ ईसा क़ासिम के समर्थकों पर आले ख़लीफ़ा शासन के सुरक्षा बलों के हमले के बाद, इस शासन के ख़िलाफ़ प्रदर्शन की नई लहर शुरु हो गयी है।

बहरैन में फ़रवरी 2011 से आले ख़लीफ़ा शासन के ख़िलाफ जनप्रदर्शन का क्रम जारी है। (MAQ/N)