बांग्लादेश में आने वाले तूफान ने काफी तबाही मचाई है
https://parstoday.ir/hi/news/world-i42918-बांग्लादेश_में_आने_वाले_तूफान_ने_काफी_तबाही_मचाई_है
यह तूफान कम से कम सात व्यक्तियों के हताहत होने का कारण बना है
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun ०२, २०१७ ०८:५५ Asia/Kolkata
  • बांग्लादेश में आने वाले तूफान ने काफी तबाही मचाई है

यह तूफान कम से कम सात व्यक्तियों के हताहत होने का कारण बना है

बांग्लादेश में भीषण तूफान आ जाने से इस देश में शरण लेने वाले रोहिंग्या मुसलमानों को भारी समस्याओं का सामना है।

 

हमारे संवाददाता की रिपोर्ट के अनुसार बेघर होने वाले रोहिंग्या मुसलमान बांग्लादेश में तूफान ग्रस्त क्षेत्रों में हैं उनके पास भोजन और आवास नहीं है। इन लोगों को जो म्यांमार में जातीय लड़ाई के कारण बांग्लादेश में शरण लिए हुए हैं, बहुत कठिन परिस्थिति का सामना है।

 

बांग्लादेश में मुरा तूफान को आये हुए दो दिन का समय बीत रहा है और इस देश के नौसैनिक अब भी लापता लोगों की तलाश जारी रखे हुए हैं।

 

ज्ञात रहे कि मुरा तूफान बंगाल की खाड़ी में कॉक्स बाज़ार और चिटागान के तटों के मध्य आया था। बंगाल की खाड़ी में लापता हुए 63 मछुआरों को अब तक जीवित बचाया जा सका है।

 

यह तूफान कम से कम सात व्यक्तियों के हताहत होने का कारण बना और दसियों मकान और शरणार्थी शिविर तबाह हो गये हैं। इस तूफान के कारण 5 लाख से अधिक बांग्लादेशियों को तटवर्ती क्षेत्रों से खाली करा लिया गया है। MM