मध्यपूर्व में आतंकवादी गुटों के गठन में वाशिग्टन की प्रमुख भूमिका
Jun ०५, २०१७ ०५:०४ Asia/Kolkata
उत्तरी कोरिया के एक अधिकारी ने कहा है कि मध्यपूर्व में आतंकवादी गुटों के गठन में वाशिग्टन की प्रमुख भूमिका है।
इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार फ़ार्स की खाड़ी के देशों में राजनयिक रह चुके उत्तरी कोरिया के कूटनयिक सूचांग सीक ने अपने एक साक्षात्कार में कहा कि अलक़ाएदा, दाइश या इस जैसे आतंकी गुटों को अमरीका ने ही बनाया।
"अर्राय कुवैत" नामक पत्रिका को दिये साक्षात्कार में उत्तरी कोरिया के इस डिप्लोमैट ने कहा कि विश्व के विभिन्न क्षेत्रों के लिए अमरीका की नीति मतभेद फैलाने पर आधारित है। उन्होंने कोरिया प्रायःद्वीप में अमरीकी हस्तक्षेप की ओर संकेत करते हुए कहा कि वाशिग्टन ने सदैव ही उत्तरी कोरिया के लिए संकट पैदा किये हैं। उन्होंने कहा कि पियुंगयांग, अमरीकी धमकियों का मुंहतोड़ जवाब देगा।
टैग्स