म्यांमार के लापता विमान का मिला मलबा
https://parstoday.ir/hi/news/world-i43308-म्यांमार_के_लापता_विमान_का_मिला_मलबा
म्यांमार के उस विमान का मलबा मिल गया है जो कल बुधवार को लापता हो गया था।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun ०८, २०१७ ११:३६ Asia/Kolkata
  • म्यांमार के लापता विमान का मिला मलबा

म्यांमार के उस विमान का मलबा मिल गया है जो कल बुधवार को लापता हो गया था।

म्यांमार के एक अधिकारी के अनुसार सौ से अधिक सैनिकों और उनके परिवार के सदस्यों को ले जा रहे लापता सैन्य विमान का मलबा गुरुवार को अंडमान सागर में मिला है।

यह विमान म्यांमार के दक्षिणी शहर मीईक से यांगून की उड़ान पर था। म्यांमार के दक्षिणी समुद्र तट के करीब दोपहर 1.35 बजे उससे संपर्क खत्म हो गया था।  इस अधिकारी के अनुसार विमान का वायु यातायात नियंत्रकों से संपर्क टूटने के बाद बुधवार से उसे नौसेना के जहाज और विमान खोज रहे थे।  म्यांमार के अधिकारियों के अनुसार एटीसी से विमान का संपर्क खत्म होने के बाद से नौसेना के जहाज और विमान तलाश में जुटे थे।

दावेई शहर से करीब 218 किलोमीटर की दूरी पर समुद्र में विमान के टुकडे़ पाए गए हैं। सैन्य प्रवक्ता के मुताबिक, विमान में अधिकतर महिलाएं और बच्चे सवार थे।  शुरुआत में विमान में सवार लोगों की संख्या को लेकर विरोधाभासी जानकारी मिली थी। बाद में सेना प्रमुख कार्यालय के कमांडर ने बताया कि सैनिक और उनके परिवार समेत 106 यात्री थे। इसके अलावा चालक दल के 14 सदस्य भी उसमें सवार थे।

हादसे का शिकार विमान वाई-8एफ-200 चीन निर्मित था। म्यांमार सेना सामान्यतः इसे माल ढोने के लिए इस्तेमाल करती है। पश्चिमी देशों के प्रतिबंध लगने के बाद म्यांमार की पूर्व सैनिक सरकार ने चीन से कई विमान खरीदे थे। हालांकि सेना ने कहा कि दुर्घटनाग्रस्त विमान पिछले साल मार्च में मिला था। इस विमान ने 809 घंटे की उड़ान भरी थी।