अपने सैनिकों को क़तर नहीं भेज रहे हैं-पाकिस्तान
पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने घोषणा की है कि वह अपने सैनिक क़तर नहीं भेज रहा है।
पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने रविवार को एक बयान जारी किया है। इस बयान में स्पष्ट शब्दों में कहा गया है कि इस्लामाबाद का क़तर के लिए अपने सैनिकों को भेजने का कोई इरादा नहीं है। इस बयान में कहा गया है कि इस बारे में अफ़वाहें फैलाई जा रही हैं जिनका उद्देश्य, पाकिस्तान के साथ क्षेत्रीय देशों के संबन्धों को ख़राब करना है।
ज्ञात रहे कि कुछ संचार माध्यमों में यह समाचार प्रकाशित किया गया है कि पाकिस्तान, क़तर के लिए अपने बीस हज़ार सैनिक भेज रहा है।
क़तर पर यह आरोप लगाते हुए कि वह फ़िलिस्तीन के इस्लामी प्रतिरोध आन्दोलन हमास का समर्थन कर रहा है सऊदी अरब, मिस्र, संयुक्त अरब इमारात और बहरैन से क़तर से अपने संबन्ध तोड़ लिए थे। साथ में यह भी शर्त लगाई है कि क़तर अगर ईरान के साथ अपने संबन्ध तोड़ लेता है तो दोहा के साथ संबन्ध पुनः स्थापित किये जा सकते हैं।