अमरीकी प्रतिबंधों पर रूस की कड़ी प्रतिक्रिया
https://parstoday.ir/hi/news/world-i43750-अमरीकी_प्रतिबंधों_पर_रूस_की_कड़ी_प्रतिक्रिया
अमरीका की ओर से रूस के विरुद्ध लगाए गए नए प्रतिबंधों की मास्को ने कड़ी आलोचना की है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun १५, २०१७ १३:५० Asia/Kolkata
  • अमरीकी प्रतिबंधों पर रूस की कड़ी प्रतिक्रिया

अमरीका की ओर से रूस के विरुद्ध लगाए गए नए प्रतिबंधों की मास्को ने कड़ी आलोचना की है।

क्रेमलिन के प्रवक्ता ने कहा है कि अमरीका को अपने इस काम की भारी क़ीमत चुकानी पड़ेगी।

स्पूतनिक समाचार एजेन्सी के अनुसार क्रेमलिन के प्रवक्ता देमित्री पेस्कोफ़ ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि अमरीकी राष्ट्रपति चुनावों में रूस के हस्तक्षेप को आरोप बनाकर अमरीकी सेनेटेरों के इस निर्णय की वाशिग्टन को भारी क़ीमत चुकानी होगी।

ज्ञात रहे कि अमरीका में रिपब्लिकन पार्टी के नेतृत्व वाली सीनेट ने पिछले वर्ष राष्ट्रपति पद के चुनाव में हस्तक्षेप को लेकर रूस के खिलाफ व्यापक प्रतिबंधों को मंज़ूरी दे दी है। रिपब्लिकन्स और डेमोक्रेट्स के व्यापक समर्थन से सीनेट ने प्रतिबंध के लिए प्रस्ताव पारित किया। इससे पहले अमरीकी गुप्तचर एजेंसियों ने पुष्टि की थी कि रूस ने जानबूझकर अमरीकी चुनाव में हस्तक्षेप किया।  अमरीका के अनुसार अब रूस की अर्थव्यवस्था के प्रमुख क्षेत्रों और ऐसे व्यक्तियों को प्रतिबंध झेलने होंगे जिन्होंने रूस की सरकार की तरफ से साइबर हमला किया।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी अमरीका ने सन 2014 को रूस पर यह आरोप मढ़ते हुए कि वह यूक्रेन के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप कर रहा है, मास्को के विरुद्ध आर्थिक प्रतिबंध लगाए थे।