ट्रंप पर है 20 अरब का क़र्ज़
दुनिया के सबसे अमीर देश का राष्ट्रपति, अरबों का क़र्ज़दार हैं।
अमरीकी सरकार के एथिक्स कार्यालय की ओर से जारी वित्तीय रिपोर्ट में बताया गया है अमरीकी राष्ट्रपति और सफल कारोबारी डोनाल्ड ट्रम्प, कम से कम 20 अरब रुपयों के क़र्ज़ में डूबे हुए हैं।
अमरीका की संघीय वित्तीय रिपोर्ट के अनुसार ट्रम्प पर यह क़र्ज़, 2017 का है। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि डोनाल्ड ट्रम्प पर जर्मनी, अमरीका और अन्य क़र्ज़दाताओं का 20 अरब रुपए से अधिक का क़र्ज़ है। एथिक्स कार्यालय की वेबसाइट पर प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार डोनॉल्ड ट्रम्प पर “ड्यूश बैंक ट्रस्ट कंपनी अमरीकाज़” की करोड़ों डालर की देनदारी है। यह कंपनी जर्मनी की ड्यूश बैंक एजी की यूनिट है। इसके अलावा ट्रंप पर लैडर कैपिटल कोर्प की करोड़ों डॉलर की देनदारी है। यह कॉमर्शियल रियल एस्टेट एक क़र्ज़ देने वाली बड़ी कंपनी है जिसके कार्यालय न्यूयॉर्क, लॉस एंजिलिस और फ्लोरिडा में स्थित हैं।