आतंकवाद के विरुद्ध संघर्ष में मुसलमानों की भूमिका सराहनीयः फ़्रांस
https://parstoday.ir/hi/news/world-i44122-आतंकवाद_के_विरुद्ध_संघर्ष_में_मुसलमानों_की_भूमिका_सराहनीयः_फ़्रांस
फ़्रांस के राष्ट्रपति ने कहा है कि आतंकवाद के विरुद्ध संघर्ष में मुसलमानों की भूमिका अति सराहनीय है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun २१, २०१७ १२:४१ Asia/Kolkata
  • आतंकवाद के विरुद्ध संघर्ष में मुसलमानों की भूमिका सराहनीयः फ़्रांस

फ़्रांस के राष्ट्रपति ने कहा है कि आतंकवाद के विरुद्ध संघर्ष में मुसलमानों की भूमिका अति सराहनीय है।

फ़्रांसीसी राष्ट्रपति "इमैनुएल मैक्रां" ने एक इफ़्तार पार्टी में कहा है कि आतंकवाद के विरुद्ध संघर्ष में फ़्रांसीसी मुसलमानों की भूमिका प्रशंसनीय है।  उन्होंने साथ ही आतंकवाद के विरुद्ध युद्ध को गंभीरता के साथ जारी रखने पर बल दिया।

फ़्रांस के राष्ट्रपति ने कहा कि वर्तमान आतंकवाद का मुक़ाबला केवल सेना या सुरक्षाबलों से नहीं किया जा सकता बल्कि इसके लिए जनता का सहयोग भी ज़रूरी है।

उन्होंने कहा कि आतंकवाद का मुक़ाबला करने में फ़्रांस की मुसलमानों की परिषद ने बहुत ही सराहनीय भूमिका निभाई।  फ़्रांसीसी राष्ट्रपति का कहना है कि इस झूठ को प्रचारित नहीं किया जा सकता कि मुसलमानों की आस्था, देश के क़ानून के ख़िलाफ़ है।