अमरीका की विकसित सैन्य तकनीक भारत को देने से पाकिस्तान चिंतित
https://parstoday.ir/hi/news/world-i44594-अमरीका_की_विकसित_सैन्य_तकनीक_भारत_को_देने_से_पाकिस्तान_चिंतित
पाकिस्तान ने भारत और अमरीका के बढ़ते संबन्धों पर चिंता व्यक्त की है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun २९, २०१७ १५:०६ Asia/Kolkata
  • अमरीका की विकसित सैन्य तकनीक भारत को देने से पाकिस्तान चिंतित

पाकिस्तान ने भारत और अमरीका के बढ़ते संबन्धों पर चिंता व्यक्त की है।

पाकिस्तान के विदेशमंत्रालय ने एक बयान जारी करके अमरीका की ओर से भारत को उन्नत सैन्य तकनीक बेचने पर चिंता व्यक्त की है।  इस बयान के अनुसार इस प्रकार से क्षेत्र में सैन्य संतुलन बिगड़ जाएगा।

पाकिस्तान के बयान में आया है कि अमरीका की ओर से भारत को मिलने वाली नई सैन्य तकनीक से क्षेत्र में ख़तरा उत्पन्न हो सकता है।  इसी के साथ पाकिस्तान के विदेशमंत्रालय के बयान में अमरीका की ओर से हिज़्बे मुजाहेदीन के नेता सलाहुद्दीन के नाम को आतंकवादियों की सूचि में शामिल करने का विरोध किया है।

ज्ञात रहे कि भारत के प्रधानमंत्री की वाशिग्टन यात्रा के साथ ही अमरीका ने सैयद सलाहुद्दीन को आतंकवादियों की सूचि में दर्ज करने की घोषणा की है।