मिस्र में 29 आतंकवादी ढ़ेर
मिस्री सेना के हेलीकाप्टरों ने इस देश के उत्तर में स्थित अरीश क्षेत्र में आतंकवादियों के गुप्त ठिकानों पर हमला किया जिसमें कम से कम 15 आतंकवादी मारे गये।
मिस्र के गृहमंत्रालय ने भी घोषणा की है कि इस देश के पूर्वोत्तर में स्थित इस्माइलिया प्रांत में पुलिस और आतंकवादियों के मध्य होने वाली झड़प में 14 आतंकवादी मारे गये।
ज्ञात रहे कि गत शुक्रवार को मिस्र के सीना मरुस्थल में आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों की चेक पोस्ट पर हमला किया था जिसमें कम से कम 25 लोग मारे गये थे।
ईरान के विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने इस आतंकवादी हमले की भर्त्सना की है।
बहराम क़ासेमी ने इस आतंकवादी हमले में मारे जाने वालों के परिजनों से सहानुभूति जताई और कहा है कि इराक और सीरिया में भारी पराजय के बाद आतंकवादियों का भागना क्षेत्र और विश्व के लिए बड़ा ख़तरा है और उनके साथ नर्मी से पेश आना या हथकंडे के रूप में उनका प्रयोग विश्व के विभिन्न क्षेत्रों में नई आतंकवादी लहर के अस्तित्व में आने का कारण बनेगा।
आतंकवादी गुट अंसारे बैते मुकद्दस ने दाइश से बैअत के बाद अपना नाम “विलायत सीना” रख लिया है और हालिया वर्षों में उसने मिस्री सेना और पुलिस के खिलाफ बहुत हमले किये हैं जिसके परिणाम में काफी संख्या में सुरक्षा बल व लोग हताहत और घायल हुए हैं। MM