ट्रम्प के विरुद्ध महाभियोग का प्रस्ताव
अमरीका की संसद में इस देश के राष्ट्रपति के विरुद्ध महाभियोग का प्रस्ताव पेश किया गया है।
कैलिफोर्निया से डैमोक्रेटिक सांसद ब्रैड शेरमेन और टेक्सास के सांसद अलग्रीन ने ख़राब आचरण और 2016 के राष्ट्रपति चुनावों में रूसर हस्तक्षेप की जांच में बाधा डालने के लिए ट्रंप के खिलाफ महाभियोग का प्रस्ताव पेश किया है।
कहते हैं कि यह पहली बार है कि जब किसी कांग्रेस के सदस्य ने आधिकारिक रूप में ट्रम्प के विरुद्ध महाभियोग का प्रस्ताव रखा है। जबसे यह समाचार आम हुआ है कि ट्रम्प के बड़े बेटे ने अपने पिता के चुनाव प्रचार के दौरान रूस के एक अधिकारी से टेलिफोनी वार्ता की थी, ट्रम्प के विरुद्ध हमले तेज़ हो गए हैं। ट्रम्प के बेटे की ओर से जो ई-मेल जारी किये गए उनके आधार पर Rob Goldstone राॅब गोल्डस्टोन ने ट्रम्प के बड़े बेटे को सूचित किया था कि उनके पास हिलैरी क्लिंटन के बारे में कुद महत्वपपूर्ण सूचनाए हैं। यह इतनी महत्वपूर्ण सूचनाए हैं जो आपके पिता को राष्ट्रपति ुचनाव जीताने में सहायक सिद्ध हो सकती हैं। ट्रम्प जूनियर ने इसका स्वागत किया और इस संबन्ध में नाटालिया वेसलनिटस्काया Natalia Veselnitskaya से भेंट की। हालांकि ट्रम्प के बेटे ने बताया कि इस मुलाक़ात में किसी भी प्रकार की सूचनाओं का आदान-प्रदान नहीं किया गया।
हिलेरी क्लिंटन को राष्ट्रपति चुनाव में क्षति पहुंचाने से संबंधित जानकारी देने की इच्छा रखने वाले रूसी सूत्र के साथ ट्रंप के बेटे की बातचीत से संबंधित ई-मेल जारी होने के बाद अमरीकी राष्ट्रपति ने अपने बेटे की पारदर्शिता की प्रशंसा की है। डोनाल्ड ट्रम्प ने अपने एक बयान में कहा है कि मेरा बेटा बहुत अच्छा इंसान है और मैं उसकी पारदर्शिता की प्रशंसा करता हूं। ट्रंप के इस बयान को व्हाइट हाऊस के उप प्रेस सचिव सारा हकाबी सैंडर्स ने अपने संवाददाता सम्मेलन के दौरान पढ़कर सुनाया। इसके बावजूद डोनाल्ड ट्रम्प के आलोचक, इसी भेंटवार्ता को ही रूस की ओर से अमरीका के राष्ट्रपति चुनावों में उसके हस्तक्षेप का पुष्ट प्रमाण बता रहे हैं। हालांकि अमरीकी राष्ट्रपति बारंबार यह कह चुके हैं कि उनको रूस के अधिकारी और अपने बेटे के बीच मुलाक़ात की कोई जानकारी नहीं है।
इन सभी बातों के बावजूद इस बात का ख़तरा पाया जाता है कि अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के विरुद्ध महाभियोग चलाया जाए।