पेरिस समझौते पर ट्रम्प के रुख़ में बदलाव
https://parstoday.ir/hi/news/world-i45448-पेरिस_समझौते_पर_ट्रम्प_के_रुख़_में_बदलाव
अमरीका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प ने पेरिस जलवायु समझौते पर अपने रूख में बदलाव का संकेत दिया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul १४, २०१७ ०६:०५ Asia/Kolkata
  • पेरिस समझौते पर ट्रम्प के रुख़ में बदलाव

अमरीका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प ने पेरिस जलवायु समझौते पर अपने रूख में बदलाव का संकेत दिया है।

फ्रांस यात्रा के दौरान फ़्रांसीसी राष्ट्रपति इमेनुएल मैंक्रो के साथ बातचीत के बाद संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में ट्रम्प ने कहा कि जलवायु समझौते को लेकर कुछ नया हो सकता है।

फ्रांस के दौरे पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वह पेरिस जलवायु समझौते पर अपनी राय बदल सकते हैं।  फ्रांस के राष्ट्रपति के साथ संयुक्त प्रेस कांन्फ्रेंस में ट्रंम्प ने कहा कि पेरिस समझौते को लेकर कुछ हो सकता है।  उन्होंने कहा कि हम देखते हैं कि इसमें क्या होगा?  ट्रंप का यह नया बयान, 6 हफ्ते पहले दिए गए उनके उस बयान के बाद आया है जिसमें उन्होंने पेरिस समझौता-2015 से पीछे हटने की बात कही थी।

इसी संयुक्त प्रेस कान्फ्रेंस में फ्रांस के राष्ट्रपति इमेनुएल ने कहा कि पेरिस समझौते को लेकर फ़्रांस प्रतिबद्ध है।  इससे पहले भी गुरुवार को ही इमेनुएल ने कहा था कि पेरिस समझौते पर ट्रम्प के साथ उनके गहरे मतभेद हैं।  ज्ञात रहे कि पूरी दुनिया में अमेरिका ही वह एकमात्र देश है जो सबसे ज्यादा ग्रीन हाउस गैस का उत्सर्जन करता है।  पिछली 1 जून को डोनाल्ड ट्रम्प ने पेरिस समझौते से पीछे हटने का ऐलान कर दिया था ट्रम्प के इस फैसले से पूरी दुनिया में उनकी आलोचना हुई थी।