पवित्र क़ुरआन में भी फेरबदल कर सकते हैं अतिवादीः अलअज़हरी
https://parstoday.ir/hi/news/world-i45522-पवित्र_क़ुरआन_में_भी_फेरबदल_कर_सकते_हैं_अतिवादीः_अलअज़हरी
मिस्री राष्ट्रपति के धार्मिक मामलों के सलाहकार ने कहा है कि अतिवादी, पवित्र क़ुरआन में फेर-बदल कर सकते हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul १५, २०१७ १३:३३ Asia/Kolkata
  • पवित्र क़ुरआन में भी फेरबदल कर सकते हैं अतिवादीः अलअज़हरी

मिस्री राष्ट्रपति के धार्मिक मामलों के सलाहकार ने कहा है कि अतिवादी, पवित्र क़ुरआन में फेर-बदल कर सकते हैं।

अब्दुल फ़त्ताह अस्सीसी के धार्मिक मामलों के सलाहकार ओसामा अलअज़हरी का कहना है कि इस बात का भय पाया जाता है कि अतिवादी, अपनी विचारधारा के दृष्टिगत पवित्र क़ुरआन में फेरबदल कर लें।  उन्होंने कहा कि धर्म के नाम पर अधर्मी काम करने वाले यह अतिवादी अपनी भ्रष्ट सोच के आधार पर पवित्र क़ुरआन की व्याख्या करना चाहते हैं।

अलअज़हरी ने कहा कि अतिवादी, जनसंहार करने और अपने भ्रष्ट लक्ष्यों तक पहुंचने के लिए पवित्र क़ुरआन में फेरबदल करके उसे लोगों के सामने पेश करना चाहते हैं।  उन्होंने कहा कि एेसे में मुसलमानों को सतर्क रहने की आवश्यकता है।