फ़्रांस में भीषण आग, दस हज़ार लोग निकाले गए
https://parstoday.ir/hi/news/world-i46200-फ़्रांस_में_भीषण_आग_दस_हज़ार_लोग_निकाले_गए
फ़्रांस के जंगलों में लगी भीषण आग के कारण कम से कम दस हज़ार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul २६, २०१७ १२:५७ Asia/Kolkata
  • फ़्रांस में भीषण आग, दस हज़ार लोग निकाले गए

फ़्रांस के जंगलों में लगी भीषण आग के कारण कम से कम दस हज़ार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया।

फ़्रांसीसी अधिकारियों ने बताया है कि फ़्रांस के दक्षिण पूर्व में स्थित वेर क्षेत्र के जंगलों में नए सिरे से आग लगने के कारण कम से कम दस हज़ार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया।  अधिकारियों ने आज बताया कि इस क्षेत्र में बड़े पैमाने पर आग लगने की घटनाएं घट रही हैं जिसके कारण जंगल का बड़ा हिस्सा जनकर राख हो गया है।

भूमध्यसागर के तट पर स्थित इस क्षेत्र में लगी आग के बारे में फ़्रांसीसी दमकल अधिकारी ने कहा कि यह आग लगातार फैलती जा रही है जिसके कारण कम से कम दस हज़ार लोगों को वहां से निकाला गया है।  मंगलवार को चार हज़ार दमकलकर्मियों और सैनिकों को आग पर काबू पाने के लिए भेजा गया था।  इस प्रयास में 12 दमकलकर्मी घायल हो गए जबकि 15 पुलिस अधिकारी बुरी तरह से धुएं से प्रभावित हुए।  आग पर काबू पाने के लिए एक दिन पहले ही फ्रांस ने यूरोप से मदद मांगी थी।

ज्ञात रहे कि हालिया कुछ सप्ताहों के दौरान फ़्रांस के जंगलों में आग लगने की कुछ घटनाएं हुई हैं।  आग का कारण गर्मी को बताया गया है।