अमरीकी प्रतिबंधों पर रूस की तीव्र प्रतिक्रिया, जवाबी कार्यवाही होगी
Jul २६, २०१७ १३:१५ Asia/Kolkata
रूस का कहना है कि अमरीका की ओर से प्रतिबंधों के जवाब में बहुत सटीक कार्यवाही की जाएगी।
इतारतास समाचार एजेन्सी के अनुसार रूस के विदेश उपमंत्री सरगेई रियाबकोफ़ ने अमरीका की ओर से रूस पर लगाए प्रतिबंधों के बारे में बुधवार को कहा कि मास्को, सदैव ही अमरीका को ख़तरे का स्रोत मानता है।
उन्होंने कहा कि रूस के विरुद्ध प्रतिबंधों का नया प्रस्ताव, अमरीकी कांग्रेस के प्रतिनिधियों की नकारात्मक सोच का परिणाम है। यह लोेग रूस से घृणा करते हैं और ट्रंप पर दबाव डालना चाहते हैं।
उल्लेखनीय है कि अमरीकी कांग्रेस ने मंगलवार को रूस और ईरान के विरुद्ध प्रतिबंधों का प्रस्ताव पारित किया है। इसके पक्ष में 419 और विरोध में मात्र तीन वोट डाले गए।
टैग्स